Thursday, December 1, 2022

सीहोर में फर्जी नौकरी देने वाला गिरफ्तार,

 सीहोर। फर्जी शासकीय नियुक्ति पत्र बनाने वाला ठग पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार रूपेश वर्मा निवासी इछावर एंव  राकेश बनवारी निवासी  नसरूल्लागंज ने पुलिस को शिकायत की गयी थी कि कोटवार की नौकरी लगवाने के लिये 1.5 लाख रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च बता कर  सागर डामौर निवासी इंदौर व्दारा ठगी की गई । इसके द्वारा आवेदको से रूपये लेकर एक नियुक्ति आदेश दिया गया जिसका सत्यापन करने पर नियुक्ति आदेश फर्जी पाया गया।  शिकायत पर थाना नसरूल्लागंज व थाना ईछावर में पृथक पृथक अपराध धारा 420 भादवि का दर्ज कर आरोपी सागर पिता शंकर डामौर निवासी इंदौर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की । आरोपी के कब्जे से कई विभाग एवं कई जिलो  के कलेक्टर एवं अन्य आधिकारियो के फर्जी लेटर पेड एवं फर्जी सील जप्त किये गये । विभिन्न विभाग जल संसाधन , राजस्व , मतस्य एवं अन्य विभागो के शासकिय कार्यलय के दस्तावेज एंव कई फर्जी आदेश जप्त किये गये तथा करीब 12 जिलो सीहोर , खंडवा ,  बुरहानपुर , अलीराजपुर, झाबुआ ,आशोकनगर , गुना , शिवपुरी , बडबानी , धार , भोपाल , इंदौर के अधिकारियो के पद नाम के हजारो सीले जप्त की गयी हैं । आरोपी द्वारा कितने व्यक्तियो के साथ ठगी की गई हैं जानकारी जुटाई जा रही हैं साथ ही आरोपी के सहयोगी के बारे में भी विवेचना की जा रही हैं । आरोपी के विरूध पूर्व में थाना रातीबड मे धारा 420 भादवि का अपराध दर्ज हैं ।

सीहोर बना विदेशी मेम और देशी बाबू की शादी का साक्षी

 सीहोर। हिंदी बाबू, इंग्लिश मेम ...... अब जीवन भर के बंधन में बंध गए है। दूल्हा कुरावर मध्यप्रदेश का और दुल्हन फ्रांस की। दो देशों की संस्कृति के मिलन का साक्षी बना सीहोर के इछावर मार्ग पर स्थित ग्रसेस रिसोर्ट। 

सच्चे प्यार से विवाह, वो भी मातृभूमि पर ... मप्र के कुरावर में रहने वाले नीतीश अग्रवाल ने फ्रांस की ओरियन से सीहोर के ग्रसेस रिसोर्ट में भारतीय रीति रिवाजों से शादी की। इस शादी में वो सभी रस्मे हुई जो हिन्दू विवाह के दौरान होतीं है। मेंहदी, महिला संगीत, सात फेरे आदि रीति रिवाजों से सम्पन्न हुए। 

दूल्हा बने नितीश ने बताया की वो वर्ष 2013 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे वही पर उनकी मुलाकात ओरियन से हुई, पढ़ाई के बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहना तय किया इसके लिए परिवार से बात की और परिजन दोनों का विवाह कराने को राजी हो गए। कुरावर में बड़ी होटल या रिसोर्ट न होने से उन्होंने सीहोर के ग्रसेस रिसोर्ट में विवाह का रिसेप्शन तय किया और यहाँ पूर्ण भारतीय रीति रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ।

Wednesday, July 3, 2019

सीहोर जिले में अब तक 120.9 मि.मी. औसत वर्षा

सीहोर - जिले में आज 03 जुलाई,2019 की प्रात:8बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 30.3मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 120.9मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 219.8 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 29.3, श्यामपुर में 5, आष्टा में 25, जावर में 10, इछावर में 51, नसरुल्लागंज में 66, बुधनी में 8 तथा रेहटी में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 151.4, श्यामपुर में 46, आष्टा में 160, जावर में 45, इछावर में 145, नसरूल्लागंज में 159, बुधनी में 150 तथा रेहटी में 110.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 410.4, श्यामपुर में 238, आष्टा में 169, जावर में 210, इछावर में 255, नसरूल्लागंज में 132, बुधनी में 184 तथा रेहटी में 240 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। 

दस्तक अभियान के दौरान अब तक लगभग 57 हजार बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया अभियान के तहत जिले में 1.80 लाख बच्चों को स्वास्थ्य परिक्षण का लक्ष्य निर्धारित

 सीहोर - 10 जून 2019 से दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दल द्वारा घर घर भ्रमण कर 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं प्रबंधन किया जा रहा है। विगत 20 दिवस में जिले में तैनात 296 दस्तक दल द्वाराकुल 603 ग्रामों एवं शहरी क्षैत्रों के अंतर्गत 56 हजार 884 बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण का कार्य किया गया है। स्वास्थ्य परिक्षण के दौरान कुल 321 कुपोषित बच्चों की पहचान कर चिन्हांकित किया गया है,जिन्हें चरणबद्ध पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कर उपचार प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में 44 बच्चों का पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कर उपचारित किया जा रहा है। इसी प्रकार 508 बच्चों में  एनिमिया का परिक्षण करकर चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें पुनः स्वास्थ्य संस्थाआ में परिक्षण कराते हुए सत्यापन कराया जा रहा है तथा एनिमिया ग्रस्त बच्चों को ब्लड चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 30 बच्चों को सत्यापन उपरांत ब्लड चढ़ाने का कार्य किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निमोनिया, दस्तरोग,संक्रमण, जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों का भी चिन्हांकन कर उन्हें स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जार ही है। अभियान के तहत 52,258 बच्चों को ओआरएस पैकेट का वितरण भी किया जा चुका है।दस्तक अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता जैस विषयों पर दस्तक दल द्वारा उन्मुखीकरण किया जा रहा है। वर्तमान मे कुल 500 ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा चुका है।
     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दस्तक अभियान आगामी 20 जुलाई तक संचालित किया जाएगा तथा जिले के 1.80 लाख बच्चों को दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य परिक्षण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।साथ ही दस्तक दल द्वारा चिन्हांकित समस्त बच्चों का सतत उपचार एव फालोअप भी किया जा रहा है।

Tuesday, July 2, 2019

सीहोर जिले में अब तक 90.6 मि.मी. औसत वर्षा

  सीहोर। जिले में आज 02 जुलाई,2019 की प्रात:8 बजेसमाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 13 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 90.6 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 219.8 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। 
अधीक्षक, भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 2, आष्टा में 43, इछावर में 2 तथा बुधनी में 35मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 122.1, श्यामपुर में 41, आष्टा में 135, जावर में 35, इछावर में 94, नसरूल्लागंज में 93, बुधनी में 142 तथा रेहटी में 62.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 410.4, श्यामपुर में 238, आष्टा में 169, जावर में 210, इछावर में 255, नसरूल्लागंज में 132, बुधनी में 184 तथा रेहटी में 229.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी। 
सीहोर जिले में अब तक 90.6 मि.मी. औसत वर्षा

Monday, July 1, 2019

सीहोर जिले में अब तक 77.6 मि.मी. औसत वर्षा

सीहोर। जिले में आज 01 जुलाई,2019 की प्रात: 8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 4.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 77.6 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 229.8 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 20, आष्टा में 7, इछावर में 8 बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 120.1, श्यामपुर में 41, आष्टा में 92, जावर में 13, इछावर में 92, नसरूल्लागंज में 93, बुधनी में 107 तथा रेहटी में 62 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 410.4, श्यामपुर में 238, आष्टा में 169, जावर में 210, इछावर में 255, नसरूल्लागंज में 132, बुधनी में 184 तथा रेहटी में 240 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।

अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के उपचार और बचाव हेतु बेहतर इंतजाम

सीहोर 30 जून,2019
      स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों को मौसमी बीमारियों जैसे लू, जल-जनित रोग, उल्टी-दस्त, आंत्रशोथ, फुड पाइजनिंग,वाहक जनित रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के उपचार और रोकथाम के बेहतर इंतजाम रखने के निर्देश दिये हैं। जिला-स्तर पर रेपिड रिस्पांस टीम गठित की गई हैं। जल-जनित रोगों की रोकथाम के लिये शुद्ध पेयजल के उपयोग और ग्राम में ओआरएस डिपो होल्डर की स्थापना की गई है। मच्छर से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये मच्छर निरोधक गतिविधियाँ की जा रही हैं।
     मस्तिष्क ज्वर, दिमागी बुखार (एक्यूट इंसेफ डिसीज सिण्ड्रोम) किसी भी उम्र में होने वाली बीमारी है।यह बीमारी कई कारणों से हो सकती है,जिसमें वायरस, वेक्टीरिया, परजीवी, हाइपोग्लाइसीमिया, टॉक्सिस आदि प्रमुख हैं। मस्तिष्क ज्वर होने पर रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टियाँ,झटके आना, मानसिक विचलन और बेहोशी जैसे प्रमुख लक्षण होते हैं। बिहार राज्य में एक्यूट इंसेफ डिसीज सिण्ड्रोम से मृत्यु का संभावित कारण बच्चों का खाली पेट अधिक मात्रा में लीची फल खाने के चलते होना पाया गया है। लीची फल में मिथाईलीन, साइक्लो प्रोपाइल ग्लाईसिन अधिक मात्रा में होता है, जो लीवर में होने वाली ग्लूको न्यूजेनेसिस प्रक्रिया को ब्लॉक कर देता है। इसके कारण रोगी को हाईपोग्लाईसीमिया हो जाता है। इसके फलस्वरूप रोगी को सेरीब्रल इन्फ्लेमेशन हो जाती है। प्रदेश में इस प्रकार की कोई भी स्थिति नहीं है और ऐसा कोई भी प्रकरण अब तक प्रकाश में नहीं आया।

Saturday, April 28, 2012

Aziz Qureshi ji governor bane

कांग्रेस की दमदारी के पुराने दिन लौटेंगे

सीहोर। कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में यह साल नए संकेत लेकर आ रहा है, जिससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। सीहोर इछावर से 1970 में विधायक और मप्र शासन में मंत्री रहे साथ ही 1984 में सतना के सांसद रहे जनाब अजीज कुरैशी के उत्तराखंड राज्यपाल बनने से कांग्रेसजनों में खासा जोश है।
राजनीति के राज आमतौर पर लोगों को समझ नहीं आते, लेकिन कांग्रेस की राजनीति की बात आती है तो ऐसी उलझन और गुटबाजी की धुन नजर आती है, जिससे कई कार्यकर्ता भी परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब यह साल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए लगातार सुखद संदेश ला रहा है, जिससे समीकरण बदलने का दौर लगातार जारी है।
क्या हैं हालात?
एक समय था जब जिले की राजनीति में कांग्रेस मतलब जीत का सबब माना जाता था, लेकिन बीते एक दशक में यहां की राजनीति में कुछ ऐसा घटा जिससे हासिए पर आ गई और कुछ प्रछन्न घातियों के कारण कमलछाप कांगे्रसियों की पूछ-परख बढ़ती चली गई, जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ता दुखी हो गए और नतीजा भुगता। कांग्रेस पार्टी ने जो जिले में सिर्फ जयंती औ पुण्यतिथि मनाने तक सीमित रह गई। पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी बड़ा आंदोलन करने का साहस नहीं जुटाया, लेकिन इस साल जो कुछ हो रहा है, उससे पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और योग्य तथा दमदार नेताओं के साथ युवाओं पर जिम्मेदारी सौंपे जाने से आम कार्यकर्ता जहां उत्साहित हैं, वहीं ठेकेदारी और दलाल प्रथा में भरोसा रखने वाले विचलित नजर आ रहे हैं।
लोगों के अजीज हैं
जिले की राजनीति में अजीज कुरैशी ऐसे दमदार नेताओं में गिने जाते हैं, जो विकास के प्रतीक हैं और आम कार्यकर्ताओं की पहली पसंद। श्री कुरैशी ने अब तक जिले को दिया ही है, यही वजह है कि जैसे ही सूचना लोगों तक पहुंची कि अजीज कुरैशी को उत्तराखंड का राज्यपाल बना दिया गया है, पहले कांग्रेसजनों ने जगह-जगह मिठाईयां बांटी और बाद में भोपाल जाकर उनका स्वागत भी किया।
ऐसे बदले समीकरण
कांग्रेस ने जब कैलाश परमार को पुन: जिलाध्यक्ष और फिर राकेश राय को प्रदेश कांग्रेस में शामिल किया, तभी इस बात के संकेत मिले थे कि जिले की राजनीति में अब योग्यता और सेवा को सम्मान मिलेगा। इसी साल नपा सीहोर में दमदार पार्षद पवन राठौर को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया, उसके बाद निगरानी समिति चेयरमेन पद पर पत्रकार महेंद्र मनकी ठाकुर की नियुक्ति हुई और जिला कांग्रेस की घोषित कार्यकारिणी ने खुलकर संकेत दे दिए कि कांग्रेस ने मिशन 2013 को लेक सिर्फ ओर सिर्फ योग्यता और कर्मठता के साथ जमीनी सक्रियता को ही केंद्र में रखा है। जिला कांग्रेस में कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महामंत्री धर्मेन्द्र यादव की नियुक्ति ने संकेत दिए हैं कि पार्टी ने युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है, जिससे कांग्रेस का युवा कार्ड पार्टी को मजबूती की ओर ले जाएगा।
भाजपा है ताकत
जिले में भाजपा के पास लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह, शिव चौबे, जिपं अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष मायाराम गौर, विधायक रमेश सक्सेना, केबिनेट मंत्री करणसिंह वर्मा जैसे दमदार नेता और बड़े पद पर आसीन नेता है, वहीं अब कई सालों के बाद ऐसा हुआ है, जब सीहोर की राजनीति में सीधा दखल रखने वाले नेता को बड़ा पद मिला है। गौरतलब है कि श्री कुरैशी का सालों तक यहां हस्तक्षेप रहा, लेकिन कभी किसी को गुटबाजी नजर नहीं आई, परंतु जब सुरेश पचौरी प्रदेशाध्यक्ष बने तो पचौरी समर्थकों ने खुलेआम श्री कुरैशी का पुतला जलाया था, अब प्रदेश की राजनीति में पचौरी गुट हासिए पर है। देखना है सुखद राजनीति का आगाज जो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा चुका है, ऐसे में कांग्रेस की दमदारी के दिन लौटने की संभावनाएं नजर आने लगी हैं।

Tuesday, March 20, 2012

श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन हुआ

सीहोर/आष्टा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा है कि बदलते समय में पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में पत्रकारों को खुद तय करना होगा कि उनकी कार्यप्रणाली कैसी हो सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वाहन हो और मान सम्मान बरकरार रहे। हालांकि श्रमजीवी पत्रकार संघ सभी पत्रकारोंं के हितों में लगातार सजग है, संगठन की 21 में से 17 मांगे पूरी हो चुकी हैं आगामी दिनों में होने वाली पत्रकारों की पंचायत भी संगठन की मांग में शामिल थी।
श्री भदौरिया ने उपरोक्त आशय के विचार आष्टा में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन में व्यक्त किए। यह सम्मेलन बस स्टैण्ड पर स्थित कम्यूनिटी हाल में आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित हुए सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों की एकता उनकी ताकत होती है। संगठन की सक्रियता का सुखद प्रतिफल है कि राज्य सरकार की अनेक पत्रकार हितैषी क्रियान्वयन समितियों मेें श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी कार्यरत हैं।
किसने क्या कहा
मंचासीन अतिथि श्री भदौरिया ने कहा कि तीन तरह के पत्रकार होते हैं उसमें पत्रकारों को अपनी कार्यप्रणाली से अपनी श्रेणी खुद तय करना होगी। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारदजी की बातें देवताओं के अलावा प्रतिद्वंदी राक्षस वर्ग भी सम्मान से सुनते और मानते थे इसलिए पत्रकारों की अपनी कार्यप्रणाली ऐसी रखनी चाहिए जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों की अपनी विशिष्ट पहचान बने और पीडि़त और शोषित तबके के लोगों को जो समस्याएं सामने आती है उसका निराकरण कराने में पत्रकार अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकें।
आष्टा में अच्छी पहल
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश की वरिष्ठ पत्रकार और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सरिता देशपाण्डे ने कहा कि आष्टा में पत्रकारों का इतना बड़ा आयोजन होना सराहनीय कार्य हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता का कार्य काफी कठिन होता है। ऐसे में पत्रकारों को कड़ी मेहनत करना होती है। श्रमजीवी पत्रकार संघ की आष्टा इकाई इसके लिए धन्यवाद की पात्र है।
कड़ी मेहनत से सफलता
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रकाशन विभाग के राघवेन्द्र सिंह ने राजधानी और ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता में समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाईयों और उनके समाधान पर विश£ेषणात्मक प्रभावी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पेड न्यूज ओर टारगेज के चक्क र में कई बार पत्रकारों पर दबाव आ जाता है। आगामी समय में चुनाव होना है तब परीक्षा में सभी पत्रकार साथी कामयाब हो इस बात की उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
चौथा स्तंभ दमदार
परिकल्पना के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. जयप्रकाश पालीवाल ने अपने विशेष अंदाज में उपस्थितजनों को मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का अंदाज भी बदल रहा है लेकिन उन्होंने जो अब तक देखा है उसके अनुसार सकारात्मक पत्रकारिता के परिणाम हमैशा सुखद आते हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रियता की प्रशंसा की।
जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने कहा कि संगठन ने समय-समय पर सीहोर जिले में पत्रकारों के हित में आंदोलन और अभियान चलाए हैं। जिले में पत्रकार गृह निर्माण समिति को उल्लेखनीय सफलता मिलने जा रही है। सभी साथियो को उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी है। आष्टा के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक ने कहा कि सही समय पर सही निर्णय लेकर पत्रकार साथी पूरी ईमानदारी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं यदि आवश्कता महसूस हुई और पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले नये साथियों को विशेष ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है तो संगठन कार्यशाला का आयोजन भी करेगा।
ब्लाक अध्यक्ष रउफ लाला ने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन ने पत्रकार हितों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
अतिथियों का स्वागत
बताया गया है कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सरिता देशपाण्डे, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रकाशन विभाग के राघवेन्द्र सिंह, मार्केटिंग आष्टा के अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाड़ा, जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया, परिकल्पना के डा. जेपी पालीवाल का आष्टा के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक, रउफलाला, नबाव अली आदि ने स्वागत किया ओर शाल श्रीफल भेंटकर आष्टा इकाई की ओर से सम्मान भी किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान ने किया। प्रोसेडिंंग लेखन महेन्द्र मनकी ठाकुर ने किया तथा आभार रउफ लाला ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया, कमलेश कटारे, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप एस चौहान, महेन्द्र मनकी ठाकुर, धर्मेन्द्र यादव, ओम मोदी, विनीत दुबे, एआर शेख मुंशी, वसीम उर्रहमान, बिल्लू समाधिया, इरशाद कुरैशी, तरूण गर्ग, अनिल सक्सेना, गौतम शाह, शैलेष तिवारी, आशीष मिश्रा, अशोक राठौर, एजाज भाई, इसरार खान, महेश दुबे, जैकी भाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सबने रखी अपनी बात
जिले में यह पहला अवसर था जब किसी पत्रकार संघ का इतना बड़ा आयोजन आष्टा तहसील मुख्यालय पर हुआ हो। यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक ने सभी को कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक, नबाव अली, रउफ लाला, रामचरण सोनी, नरेन्द्र गंगवाल, सुशील संचेती, आनंदीलाल सोनी, मुकेश सोनी, सर्वेश पंडया, अमित तिवारी, राहुल जैन, रूपचंद जैन, कमलेश खत्री, अंकित जैन, विपिन जायसवाल, श्रीमल मेवाड़ा, सोभाल सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, दिनेश चंद्रवंशी, अबरार अली, बाबू पंचाल, शैलेष शर्मा, राकेश बैरागी, दिनेश माथुर, राजीव मालवीय, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इन विषयों पर चर्चा
विषय विशेषज्ञ और प्रमुख वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र सिंह ने सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि काम के अंदाज में परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन देखने में आ रहा है लेकिन सीहोर जिले के ज्ञात इतिहास में यहां के सभी साथियों ने अपनी लेखनी के दम पर पूरे देश में पहचान बनाई है इसके लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सरिता देशपाण्डे ने कहा कि उन्होंने राजनीति, वकालात और पत्रकारिता तीनों क्षेत्रों में कार्य किया है। सीहोर जिले में सभी पत्रकार हर खबर के साथ न्याय करते हैं यही सुखद वजह है कि सीहोर की पत्रकारिता पूरे प्रदेश में पहचानी जाती है।
जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने जिले की पत्रकारिता के अनुभवों को बताते हुए सभी को आव्हान किया कि हर खबर और उसका एंगल हर पत्रकार की प्रतिदिन होने वाली परीक्षा में कामयाब बनाता है।
ों की भूमिका बदलते समय में महत्वपूर्ण: भदौरिया
- श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन हुआ
सीहोर/फोटो-05, 06, 07
पत्रकारों की भूमिका बदलते समय में महत्वपूर्ण: भदौरिया

आष्टा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा है कि बदलते समय में पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में पत्रकारों को खुद तय करना होगा कि उनकी कार्यप्रणाली कैसी हो सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वाहन हो और मान सम्मान बरकरार रहे। हालांकि श्रमजीवी पत्रकार संघ सभी पत्रकारोंं के हितों में लगातार सजग है, संगठन की 21 में से 17 मांगे पूरी हो चुकी हैं आगामी दिनों में होने वाली पत्रकारों की पंचायत भी संगठन की मांग में शामिल थी।

Tuesday, December 20, 2011

सीहोर में जमकर हुई नोटों की बरसात

महेंद्र ठाकुर. सीहोर
राजधानी भोपाल के नजदीकी सीहोर जिले में इस समय किन्नरों का राष्ट्रीय सम्मेलन पूरे रंग पर है। पांच सौ से अधिक किन्नर सम्मेलन में आ चुके हैं और 23 दिसंबर को निकलने वाले कलश यात्रा में लगभग दो हजार किन्नर भाग लेंगे। बीती रात किन्नर सम्मेलन में जब किन्नरों ने फिल्मी गानों पर जमकर नृत्य किया तो किन्नरों के साथियों ने उन पर नोटों की बरसात कर दी।
जानकारी के अनुसार भोपाल नाका स्थित कंचन गार्डन में शहर और देश की तरक्की एवं खुशहाली की दुआ के लिए किन्नर सम्मेलन आयोजित है, जिसमें पूरे देश के किन्नर भाग ले रहे हैं। इस आयोजन की विशेषता यह है कि सम्मेलन स्थल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कवरेज के पत्रकारों के अलावा आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित है। मंगलवार की देर रात यहां मनोरंजन कार्यक्रम के दौरान किन्नरों ने अपनी नृत्य कला का दिल खोलकर प्रदर्शन किया तो यहां मौजूद उनके साथी किन्नर उनकी हौंसला अफजाई करने से नहीं चूके। किन्नरों पर नोटों की जमकर बरसात हुई।
पान पड़े कम
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से जुड़ी पूर्व पार्षद पायल जान ने बताया कि शहर में उन्हें उतने पान उपलब्ध नहीं हुए, जितने कि जरुरत थी। इसलिए भोपाल से दस हजार पान मंगवाए हैं।
वितरित होंगे नोट
पूर्व पार्षद पायल जान ने यह भी बताया कि नृत्य के दौरान भारी मात्रा में नोट नृत्य करने वाले पर प्रोत्साहन स्वरुप दिए गए, उन्हें एकत्र करने के बाद अंतिम दिन सभी को दिया जाता है।
नामी किन्नर आए
इस आयोजन की विशेषता यह है कि सागर की पूर्व महापौर कमला सहित देश के अनेक जाने-माने किन्नर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
सरकारी सुविधा नहीं
देशभर से आए किन्नरों ने इस संवाददाता से चर्चा के दौरान कहा कि आम जनमानस से ही उन्हें इतना मिल जाता कि उन्हें सरकारी सुविधा और सहायता की जरुरत नहीं है। सरकार ही जब ध्यान नहीं दे रही है तो उन्हें भी सरकारी मदद नहीं चाहिए।
फिल्मी नाच भी
आयोजन स्थल पर मंगलवार की रात फिल्मी अंदाज पर जब अति सुंदर किन्नर थिरके तो ऐसा नजारा लग रहा था, जैसे किसी फिल्म का दृश्य हो। इसी प्रकार राई नृत्य का अंदाज भी सभी को आश्चर्यचकित कर देने वाला था।

Thursday, November 10, 2011

सीहोर में अशुभ साबित हुआ 11.11.11 पांच लोगों की दर्दनाक मौत

महेन्द्र सिंह ठाकुर, सीहोर।
शुक्रवार तड़के भोपाल-इंदौर हाइवे पर चैपाल-सागर से एक किमी आगे इंदौर की ओर स्थित ग्राम रफीकगंज के पास एक तेज रफ्तार जीप खड़े ट्राले से टकरा गई। जीप में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं एवं एक बच्चा भी शामिल हैं, चार घायल की गंभीरता देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया है, जबकि शेष चार घायलों को जिला अस्पताल में ही रखा गया है। जीप में सवार यात्री रतलाम और धार जिले के थे, जो नागपुर से ताजुद्दीन की दरगाह से दर्शन कर वापस रतलाम लौट रहे थे। बताया जाता है कि रतलाम और धार के यात्री नागपुर में ताजुद्दीन दरगाह के दर्शन कर सपरिवार लौट रहे थे। उनकी स्कार्पियो जीप क्रमांक एमपी 09 सीडी 8987 इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर रफीकगंज के पास सड़के पर बेतुके ढंग से खड़े ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचजी 6848 से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और घटना के घंटों बाद लोगों ने जीप को तोड़कर शवों को बाहर निकाला। जिम्मेदार रहे नदारद स्टेट हाइवे पर इस भीषण दुर्घटना की खबर मिलते ही जहां मुख्यालय के छोटे पुलिसकर्मियों और नगरपालिका के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे, वहीं घटना के करीब तीन घंटे बाद तक पुलिस या प्रशासन का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हालात का जायजा लेेने के लिए नहीं पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर इस घटना के घंटों बाद भले ही एसडीएम इच्छित गढ़पाले, एसडीओपी योगेश्वर शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन लापरवाह बना रहा और आखिरकार अस्पताल प्रबंधन को कई बार सूचना देने के बाद भी शवों को लाने के लिए कोई भी वाहन वहां नहीं पहुंचा था। नतीजन आने-जाने वाले वाहनों की मदद से अधिकारियों ने शवों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था बनाई। किया गया मार्ग बंद शुक्रवार तड़के जब यह घटित हुई, तब जीप से निकलकर कुछ घायल और मृत अवस्था में कुछ लोग बीच सड़क पर आ गिरे थे, जिसके चलते इस सड़क पर लंबा जाम लग गया था, वहीं सुबह होते-होते जब प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा तो व्यवस्थाएं बनाने के लिए कुछ देर के लिए स्टेट हाईवे पर इंदौर की ओर जाने वाला हिस्सा पूरी तरह बंद किया गया, जिससे लंबी दूरी तक वाहनों की कतारें लग गईं। इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर तब पहुंचे, जब कलेक्टर को लोगों ने सूचना दी। इन्होंने दिखाई मानवता इस भीषण दुर्घटना में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनके शवों की हालत देखकर हर किसी का सिर चकरा गया था, लेकिन ऐसे में भी तीन लोग वहां ऐसे देखे गए, जिन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए मानवता को सर्वोपरि माना और आगे आकर क्षब्ध-विक्षप्त शवों को अपने हाथों से व्यवस्थित कराया। इन तीन लोगों में पहले थे मंडी थाने के जांबाज एएसआई धर्मेन्द्र सिंह तोमर, दूसरे थे खंडवा से भोपाल वाहन ले जाने वाले चालक नूर मियां पुत्र नजीर पटेल और तीसरे जांबाज मददगार थे संतोष मालवीय, जो नगरपालिका में जेसीबी ऑपरेटर के तौर पर सेवाएं देते हैं।

Thursday, September 22, 2011

Sunday, July 31, 2011

सेंपल खोलेगा मध्यान्ह की पोल

महेन्द्र ठाकुर. सीहोर
अब स्कूलों में मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में समूह लापरवाही नहीं बरत सकेंगे। क्योंकि जिला पंचायत ने सभी समारोह को मध्यान्ह भोजन का सेंपल स्कूल में रखने के निर्देश दिए हैं। इससे भोजन के मीनू का पता चलेगा ही साथ ही यदि बच्चों में फूड पाइजनिंग होती है तो तुरंत ही भोजन की जांच करवाई जा सकेगी।
मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में आए दिन मीनू के अनुसार भोजन न देने, गुणवत्ता विहीन खाना बच्चों को खिलाने सहित अन्य शिकायतें होती आई हैं। जिला पंचायत ने इस समस्याओं से निपटने के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूहों को निर्देशित किया है कि बच्चों के लिए आने वाले खाने का कुछ हिस्सा बतौर सेंपल के रखा जाए। यह सेंपल संस्था प्रधान की निगरानी में रहेगा। बच्चों के लिए आने वाले भोजन में से ही सेंपल निकाला जाए और उसमें किसी तरह का हेर-फेर न हो, यह जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। भोजन करने के बाद यदि बच्चों में फूड पाइजनिंग का मामला सामने आता है तो बतौर सेंपल रखे गए भोजन की जांच की जा सकती है। इसके अलावा इस सैंपल से एक दिन बाद तक मीनू की सही जानकारी रखी जा सकती है।
फ्रिजर की जरूरत नहीं
मध्यान्ह भोजन के प्रभारी जीएस चौहान ने बताया कि खाना खाने के कुछ समय बाद यदि बच्चे बीमार होते हैं तो फुड पाइजनिंग का केस माना जाता है। ज्यादा देर बाद हुई शिकायत को फूड पाइजनिंग नहीं माना जाता है। इसलिए खाने को रखने के लिए अभी फ्रीजर की व्यवस्था नहीं की है।
प्रदेश में भी करेंगे व्यवस्था लागू
-सीहोर जिले में शुरू की गई व्यवस्था सराहनीय है। इस संबंध में आवश्यक चर्चा कर पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।
रामेश्वर शिंदे, विकास आयुक्त और नोडल अधिकारी मध्यान्ह भोजन

00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

कालेजों में कैसे होगी पढ़ाई
- जिले के सभी कालेजों में नही हैं पूरा अमला
- विषय विशेषज्ञ तो है ही नही कालेजो में
महेन्द्र ठाकुर. सीहोर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। यहां सात शासकीय कॉलेज हैं, जहां विषय विशेषज्ञों की कमी छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लगा सकती है। हालांकि इस कमी की जानकारी सभी प्राचार्यों ने नोडल अधिकारी को भेज दी है और नोडल अधिकारी ने कलेक्टर को रिक्त पदों की जानकारी से अवगत करा दिया है। उसके बाद भी शासन स्तर पर खाली पद भरने के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार शासकीय चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में रसायन शास्त्र, वाणिज्य और समाजशास्त्र के विशेषज्ञ नहीं हैं। इसी प्रकार गणित और विधि के दो-दो पद खाली पड़े हैं। कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी और उर्दू के पद रिक्त पड़े हैं। इछावर के कॉलेज में अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी के एक-एक पद और वाणिज्य के दो पद रिक्त हैं। आष्टा के कॉलेज में हिन्दी, उर्दू, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित और प्राणीशास्त्र के एक-एक पद रिक्त पड़े हैं। बुदनी के कॉलेज में अर्थशास्त्र का एक पद खाली पड़ा है, वहीं नसरूल्लागंज कॉलेज में अंगे्रजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य का एक पद खाली है। रेहटी की बात करें तो यहां सहायक प्राध्यापक के 5 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से पांचों पद खाली पड़े हैं।
कैसे होगी पढ़ाई
कॉलेजों में विषय विशेषज्ञ के सहायक प्राध्यापकों की कमी रहने से विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में निश्चित तौर पर यह सवाल आता ही होगी कि आखिर कॉलेज में विद्यार्थियों को कौन पढ़ाता होगा। ऐसे में शासकीय कॉलेजों में शिक्षा का स्तर विस्तृत तौर पर नीचे आने लगेगा। क्योंकि जब पढ़ाने वाले ही नहीं होंगे तो कॉलेज में विद्यार्थी किससे पढ़ेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी...
कॉलेजों में खाली पद भरने के लिए नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी विद्यार्थी को अध्ययन में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. जीडी सिंह, प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज सीहोर

00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

कांग्रेस राजनीति में युवा शक्ति के नवज्योति स्तंभ बने राकेश राय
- जन्मदिन पर विशेष
सीहोर. राजनीति के दल-दल में अपनी बेदाग और शानदार छवि के साथ एक सौम्य चेहरा, जिसे देखकर दिल को सुकून मिले, यही वह तलाशा जाए तो यकीनन राकेश राय का ही होगा। श्री राय के बहुआयामी व्यक्तित्व और राजनीति के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी रूचि को देखकर कोई भी कह सकता है कि समाज के शोसित और पीडि़त वर्ग के लिए राकेश राय का व्यक्तित्व एक मसीहा के समान है। श्री राय के पास वह हृदय है जो आज भी समाज के गरीब तबके के हितों के लिए जुटा रहता है। करुणा और अपनत्व के भाव से जब वे अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मिलते हैं जब उनके उस करिश्माई व्यक्तित्व के दर्शन होते हैं। जिसके रोम-रोम से यही आवाज आती है कि परहित ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे जानदार और शानदार राकेश राय के जन्मदिन पर अनेकों-अनेक शुभकामनाएं और बधाईयां देते हुए मन पुलकित हो उठता है।
वस्तुत: किसी भी व्यक्ति के लिए किसी भी एक क्षेत्र में अपना प्रभाव जमाना और उसी में सक्रिय होना तो संभव होता है, परंतु खेल से लेकर राजनीति तक, राजनीति से लेकर समाज सेवा तक, समाजसेवा से लेकर देशभक्ति तक, देशभक्ति से लेकर समाज के हर वर्ग तक गहरी पकड़ और पहुंच रखने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व का समावेश किसी भी व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। लेकिन इसे ईश्वर की अनुपम कृति ही माना जाएगा कि उसने राकेश राय के व्यक्तित्व में इन सभी गुणों का एक साथ समावेश कर दिया है।
श्री राय का पूरा जीवन समाजसेवा और देशसेवा की बेजोड़ मिसाल है। उन्होंने अपने अब तक के लंबे राजनीतिक जीवन में न केवल अपने सारे गुणों को बरकरार रखा, बल्कि इन सभी खूबियों के सहारे सीहोर की राजनीति में अपनी विशिष्ट निर्विवाद जगह बनाई है और देश के जन मानस में अपना सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान बनाने में भी सफलता हासिल की है। श्री राय के व्यवहार और स्वभाव में कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी और यहां तक कि एक गरीब व्यक्ति के लिए भी एक ऐसी समानता है जो उन्हें उनके समकालीन नेताओं से अलग विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।
राजनीति को जनसेवा, देशसेवा का माध्यम मानने वाले श्री राय सर्वप्रथम कांग्रेस पार्षद निर्वाचित हुए। उनकी लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि राकेश राय निर्दलीय नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए और अपने कार्यकाल में उन्होंने सीहोर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान दिया। जिसके तहत केंद्र सरकार ने यूआईडीएसएसएमटी योजना को मंजूरी दी। इस योजना के द्वारा गंगा आश्रम, भोपाल नाका और एमपीईबी चौराहे पर पानी की टंकी बन रही है। विकास को ही उन्होंने प्राथमिकता दी। उसी का सुखद परिणाम है कि शहर में सडक़ों का जाल बिछा। सबसे बड़ी बात यह रही कि नगर पालिका में कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया गया और कभी भी किसी को बेरोजगार नहीं किया गया। पूरा कार्यकाल सकारात्मक सोच का परिणाम रहा। ऐसे जनप्रिय नेता को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई...।
- महेंद्र ठाकुर, सीहोर

Saturday, February 5, 2011

साठ गुना छोटी है सीहोर में बनी मिनी वल्र्ड कप

महेन्द्र ठाकुर

सीहोर। वल्र्ड कप क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय आयोजनविश्वकप का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा है। वल्र्ड कप शुरू होने में अबमहज कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे समय में क्रिकेट के महाकुंभ मेंसीहोर के होनहार सर्राफा व्यापारी नितिन सोनी ने वल्र्ड कप ट्राफी की तरहमहज एक सेंटीमीटर की मिनी वल्र्डकप ट्राफी बनाकर न केवल अदभुत इतिहासरचकर गीनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के कर्ताधर्ताओं का नाम भी अपनी तरफआकर्षित कर दिया है। नितिन ने इस मिनी वल्र्ड कप ट्राफी को वल्र्डकपक्रिकेट में मैन आफ द सीरिज जीतने वाले खिलाड़ी को देने की घोषणा की है।नितिन ने एक जानकारी में दावा करते हुए बताया कि वल्र्डकप ट्राफी कीहुबुहू प्रतिकृति के रूप में तैयार एक सेटीमीटर की मिनी वल्र्डकप ट्राफीविश्च में अब तक की सबसे छोटी ट्राफी है, जो वल्र्ड कप ट्राफी से आकारमें साठ गुना छोटी है। इस ट्रसफी में 23 कैरेट का महज 510 मिलीग्राम(करीब आधा ग्राम)सोने का उपयोग किया गया है। श्री सोनी कहते हैं कि उनकाबचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है। वल्र्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरूहोने के पहले उसके मन में आया कि क्यो न वल्र्ड कप क्रिकेट में सीहोर कानाम भी जोड़ा जाए। इसी सोच के बाद उसने वल्र्ड कप टाफी की तरह ही उसकीसबसे छोटी प्रतिकृति बनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद तीन से चारदिन के अथक प्रयास के बाद उसने सबसे छोटी एक सेंटीमीटर की ट्राफी बनानेमें सफलता प्राप्त की। नितिन ने बताया कि वह इस सबसे छोटी मिनी वल्र्डकपट्राफी को वल्र्डकप क्रिकेट में मैन आफ द सीरिज विजेता को भेंट करनाचाहते हैं।

Thursday, February 3, 2011

सीहोर में पांच बेटियों के हत्या के आरोपी पिता को मौत की सजा

महेन्द्र ठाकुर, सीहोर।
सीहोर जिला अदालत के न्यायाधीष वेदप्रकाष षर्मा ने आज 3 फरवरी गुरूवार को निर्णय पारित किया है, जिसमें पांच बेटियों के हत्यारे पिता को मृत्युदण्ड की सजा से दंडित किया गया है। जनकारी के अनुसार सीहोर जिले के दूरस्थ ग्राम कनेरिया में 11 जून 2010 को मगनलाल पुत्र मांगीलाल ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पांच मासूम बेटियों की हत्या कर दी थी। जिन बेटियों की हत्या की गई थी, उनमें 1 साल की जमना, 3 साल की लीला, 4 साल की अरथा, 5 साल की सविता और 6 साल की फूलकुंवर थी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीष वेदप्रकाष षर्मा ने पूरे मामले में गवाहों व पक्षों को सुनने के बाद 5 बेटियों के हत्यारे पिता मगनलाल को मृत्युदंड की सजा से दंडित किया है। इस मामले में खास बात यह है कि पिता द्वारा पांच बेटियों की किन कारणों से की गई है, इसका पता आज तक नहीं लग सका है। पुलिस अपनी जांच में भी इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि हत्या का कारण क्या रहा। लेकिन अब अदालत के निर्णय के बाद यह तय हो गया है कि मासूम बेटियों की हत्या करने वाले पिता की भी मृत्यु होना निष्चत है। जो उसे अदालत के निर्णय के बाद मिलेगी।

Saturday, January 22, 2011

सीहोर जिले में भय और आतंक का वातावरण

सीहोर निवासी छात्र ईशान शर्मा के अपहरण और हत्यामामले की सी.आई.डी. जॉंच एवं पुलिस की धीमी गति से जांच पर पुलिसअधिकारियों के खिलाफ मजिस्ट्रीयल जॉंच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेषानिवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्षन किया।कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा है कि बड़ा बाजार सीहोर निवासी कक्षा 8वीं काछात्र ईशांत शर्मा रहस्मय परिसिथतियों में लापता हो गया था बुधवार 19जनवरी को छात्र लापता हुआ था मामले में पूरे शहर में चर्चा रही कि छात्रके पिता के पास उसके मोबाइल से 40 लाख की फिरोती के लिये कॉल किया गयापुलिस ने काफी देर बाद अपहरण का मामला कायम किया मोबाइल नेटवर्किंग सेआरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी, छात्र को जीवित नहीं बचाया जा सका कुलमिला कर अपहरण के इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती इसलिये मामले मेंलापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ मजिस्ट्रीयल जॉंच होनी चाहिये और जिसनेअपहरण का मामला कायम करने में देरी की और जॉंच भी धीमी गति से परिणामस्वरूप छात्र की हत्या हो गई । कांग्रेसजनों का अनुरोध है कि सीहोर में कई साल पहले भीछात्र अनूप रायकी हत्या हुई थी इस छात्र की लाश इछावर रोड के पास मिली थी उसके हत्यारेभी आज तक नहीं पकडाये है अब छात्र ईशांत शर्मा की हत्या हुई है सीहोर केछात्र की लाश भोपाल में मिली पूरे मामले में सी.आई.डी. जॉंच अत्यन्तआवश्यक है क्योंकि सीहोर और भोपाल की पुलिस मोबाइल पर कॉल आने के बाद भीनाकाबन्दी नहीं कर सकी और अपराधी आज खुले आम घूम रहे है । छात्र कीनिर्मम हत्या से पूरे सीहोर जिले में भय और आतंक का वातावरण निर्मित होगया है । माता पिता, अभिभावक और पालक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकरस्वभाविक रूप से चिंतित है । कांग्रेसजन अनरुोध करते है कि मध्य प्रदेशशासन और उसका पुलिस महकमा विद्यार्थी हित में सजगता पूर्ण कार्यवाही करें। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाहीनहीं होती है तो मजबूरी में सभी कांग्रेसजन 27 जनवरी को सीहोर बन्द काआव्हान करेंगें कांग्रेस का आन्प्दोलन जनहित में पूरी तरह शांतिप्रियतरीके से है सभी सह सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, जन-भावनाओं का सम्मानकरते हुये मध्य प्रदेश शासन मामले में सी.आई.डी. और मजिस्ट्रीयल जांच केआदेश प्रदान कर नागरिकों का भरोसा प्रशासनिक तंत्र पर कायम रखने मेंसहयोग प्रदान करने की बात कही है।जांच की मांग को लेकर उठाऐ बिन्दु1- सीहोर जिले के समस्त कांग्रेसजन मध्य प्रदेश शासन का ध्यान निम्नबिन्दुओं पर आकर्षित कराते हुये जांच का सादर अनुरोध करते है बिन्दु इसप्रकार है -1- छात्र ईशांत शर्मा का अपहरण हो जाने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामलाकायम करने में देरी क्यों की ?2- छात्र के मोबाइल से उसके पिता के पास क्या फोन आया था यदि आया था तोमोबाइल नेटवर्क के माध्यम से अपराधियों मो क्यों नहीं पकडा जा सका ।3- छात्र ईशांत शर्मा को कथित अपहरणकर्ताओं ने सीहोर से भोपाल तक ले जायागया इस बीच कई थाने पडते है पुलिस ने चैकिंग करना उचित क्यों नहीं समझा ?4- पूरे मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के खिलाफ जॉंच में तेजी क्योंनहीं दिखाई ?5- मामला छात्र की सुरक्षा से जुडा हुआ था इसके बाद भी पूरे मामले मेंछात्र की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया ?6- सीहोर जिले में इससे पहले भी एक छात्र अनूप राय की हत्या हो चुकी हैउसके आरोपी नहीं पकडे गये है यह दूसरा मामला है पूरा जिला भय और आतंक केबीच जीवन यापन कर रहा है, पुलिस ऐसे कौन से कदम उठा रही है जिससे किभविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति ना हो ?7- पुलिस की कथित लापरवाही के कारण जनता और पुलिस के बीच दूरियां बडती जारही है आमजन पुलिस पर भरोसा नहीं कर रहा है ऐसे में पुलिस की भूमिका अबक्या बची है दोबारा नागरिकों का भरोसा पुलिस पर कायम हो इसके लिये क्याकदम उठाये जा रहे है ?8- आधुनिक दौर में पुलिस बल अत्याधुनिक संचार प्रणाली से लेस है उसके बादभी छात्र ईशांत शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस जांच में पीछे कैसे रहगई ।

Tuesday, December 28, 2010

सीहोर नगरपालिका मतदाता सूची में सीहोर नगरपालिका मतदाता सूची में अनियमितताएं

नगरपालिका परिषद चुनाव के लिए 6 जनवरी 2011 को होने जा रहे मतदानके लिए जारी की गई मतदाता सूची में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। जहांएक ही घर में 41 साल के 11 मतदाता हैं, वहीं एक मतदाता 250 वर्ष की हैं।

उल्‍लेखनीय है कि नगर में परिषद चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।नाम वापसी के पहले से ही जहां एक ओर उम्‍मीदवारों ने सघन जनसंपर्क शुरुकर दिया है, वहीं प्रिन्टिंग व्‍यवसाय से जुडे अनेकों संस्‍थान चुनावप्रचार सामग्री की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं। इसी तरह नगर के दीपकम्‍प्‍यूटर्स के संचालक प्रदीप मिश्रा जब मतदाता पर्ची बनाने कीप्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तो उन्‍हें कुछ मतदाता सूचियों में इस तरह कीरोचक जानकारी मिली,यह इस प्रकारहैं - एक ही घर में 133 मतदातावार्ड क्रमांक 2, भाग 2 के ब्रह़मपुरी क्षेत्र गृह क्रमांक 397 में 133मतदाता हैं। इस घर में रहने वाले मतदाताओं की उम्र 42 वर्ष से 19 वर्ष तकहै। इनमें 42 वर्ष के दो, 41 वर्ष के 11, 40 वर्ष के 5, 39 वर्ष के 6, 38वर्ष के 12, 36 वर्ष के 4, 35 वर्ष के तीन, 34 वर्ष के तीन, 33 वर्ष के3, 32 वर्ष के 3, 31 वर्ष के 19, 29 वर्ष के 4, 28 वर्ष के 5, 27 वर्ष के3, 26 वर्ष के 12, 25 वर्ष के 11, 24 वर्ष के 15 मतदाता हैं। इन मतदाताओंकी आयु घटते क्रम में दी गई है।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 4 भाग 2, गृह क्रमांक 155/1 में 85 सदस्‍य हैं,जिसमें 33 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के मतदाता घटती आयु क्रम में दिए गए है,जिसमें 33 वर्ष के 6, 32 वर्ष के 14, 31 वर्ष के 8, 30 के 4, 29 वर्ष के10, 28 वर्ष के 13, 26 वर्ष के 6, 25 वर्ष के 5, 24 वर्ष के 10 मतदाताहैं।
वार्ड क्रमांक 4 के भाग 1 में भी इसी तरह के मतदाता हैं, जिनमें भीमतदाताओं की उम्र घटती आयु क्रम में दी गई है।
विश्‍व की सबसे अधिक उम्र की मतदाता सीहोर मेंहाल ही में प्रकाशित की गई इस मतदाता सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 भाग1 मतदाता क्रमांक 116 प्रिया/ महेंद्र कुमार ऐसी महिला मतदाता हैं जिनकीउम्र 250 वर्ष है।
इसी तरह अन्‍य वार्डों में सूचियों को अगर बारीकी से देखें तो कहीं एक हीनाम के दो या अधिक मतदाता जिनकी आयु भी समान है या एक ही पिता की अनेकसंतानें एक ही उम्र की हैं।
इस संबंध में जब कलेक्‍टर संदीप यादव चर्चा करना चाहा तो उन्‍होने कहाकि‍ आप अब जाग रहे हो अब कुछ नही हो सकता आपको दावा आप‍ि‍त्‍त के समय हीबताना चाहि‍ए था।जब मतदाता सूची के मुद्रक एस आर कम्‍प्‍यूटर के मालि‍क श्री संजय खरे सेबात की गई तो उन्‍होने कहा कि‍ हमारे पास प्रि‍टि‍ग से पहले प्रूफ रीडि‍गके लि‍ए दी गई प्रति‍यां उपलब्‍ध है हमें प्रूफ रीडि‍ग पश्‍चात जोप्रति‍यां मि‍ली उसी के अनुसार हमनें मतदाता सूचि‍यां प्रि‍ट कर दी

Friday, December 3, 2010

अब वह भी रहेंगे अपडेट

सीहोर। देश विदेश के ताजातरीन समाचारों और साहित्य, फिल्मजगत विज्ञान, वर्तमान अर्थव्यवस्था, राजनैतिक गातिविधियां, समाजिक कार्यो,अपराध जगत के हाल और विभिन्न जानकारियों से आमजनमानस को समय पर अवगत कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को नगर पालिका ने मंडी क्षेत्र में वर्तमान प्रतिभाओं को पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय आरम्भ कर दिया है।जानकारी के अनुसार मंडी क्षेत्र में रेल्वे गेट के पास नगर पालिका ने पुस्तकालय खोला है, अध्यक्ष राकेश राय के इस प्रयास से पुस्तकालय में रोजाना ही हर आम और खास व्यक्ति के लिए अधिकांश पत्र पत्रिकाऐं उपलब्ध रहेंगी जिससें वह प्रतिभाऐं ज्यादा लाभांवित होंगी जो आर्थिक रूप से परेशानी के कारण समाचार पत्र पढ़ नही पाते है। शुभारम्भ के अवसर पर पार्षद रामप्रकाश चौधरी, नरेश राय, जिला कांग्रेस महामंत्री धर्मेन्द्र यादव, सचिव अशफाक खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,मीडिया प्रभारी महेन्द्र मनकी ठाकुर, पार्षद मनोज गुजराती, हिरदेश राठौर, राजीव गुजराती, पंकज गुप्ता, संजय राय बाबा, अरूण राय, संदीप राय, घनश्याम यादव, नवाब मुनव्वर खान, कपिल सूर्यवंशी, राशिद मंसूरी, मो शाकिर, प्रताप पंवार, मुकेश राय, दीपक बोयत, सहित मंडी क्षेत्र के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश राय का पार्षद रामप्रकाश चौधरी सहित मनोहर वर्मा, महेन्द्र पंवार, अमित अग्रवाल, जितेन्द्र राठौर, विमल राय, अरविन्द वर्मा, प्रवीण राठौर आदि ने स्वागत किया। शुभारम्भ अवसर पर श्री राय ने कहा की किताबें सभी के जीवन में महत्वपूर्ण होती है जो हमारा ज्ञानवर्धन करती है और जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में सभी का मार्गदर्शन करती है इसलिए सभी को शिक्षा का मार्ग खुद भी अपनाना चाहिए साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। रोजाना समाचार पत्र पढने की सभी लोग आदत डाल ले तो वह हमेशा वर्तमान से रूबरू रहेगे। अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचानकई बार चुनाव के दौरान यह सवाल आमजनमानस के मन में उठता है की सच्चा और ईमानदार जनप्रनिधि की पहचान क्या होती है। तब हर किसी के सामने एक ही अक्स उभरता है जो निश्चित तौर पर नपाध्यक्ष राकेश राय का होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होनें पांच साल पहले चुनाव लडते समय राकेश राय ने जो वायदे लोगों से किए थे वह उन्होनें पूरे कर दिए है। शहर में पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की मांग पर पांच करोड के विकास कार्य कराऐं गए। हर समस्या का स्थायी हल निकाला गया। दशकों से नगर पेयजल संकट का सामना करता रहा किसी ने भी पक्का हल नही खोजा था। तब हर साल सामने आ रही गम्भीर समस्या को देखते हुए श्री राय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी के प्रयासों ने केन्द्र सरकार से 14 करोड़ की यूआईडीएसएसएमटी योजना कि न केवल स्वीकृति कराई बल्कि पावर हाउस चौराहा, गंगा आश्रम और भोपाल नाके पर पानी की नई टंकी बनने और जमोनिया तालाब से पाईप लाईन बिछाने कार्य शुरू करवा दिया है। मंडी में 8 साल पहले धराशायी हुई पानी की टंकी को श्री राय ने प्राथमिकता से पूरा कराया साथ ही गंज में नई पानी की टंकी बनवाई अब सड़कों का चौडीकरण और फिर डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि शहर में विकास कार्यो के तेजी से होने और बस स्टैंड पर निर्माण कार्य होने से लोगों को सुविधा हो गई है वार्ड भ्रमण के दौरान श्री राय का जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है।